मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

2027 की तैयारी में सपा का नया दांव, ‘विजन इंडिया’ से बदलेगी पार्टी की सियासत

2027 की तैयारी में सपा का नया दांव, ‘विजन इंडिया’ से बदलेगी पार्टी की सियासत

समाजवादी पार्टी ने आगामी राजनीतिक रणनीति को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘विजन इंडिया’ अभियान की शुरुआत की है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की इस पहल का मकसद विशेषज्ञों, उद्यमियों, पेशेवरों और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ना तथा नीति आधारित संवाद के जरिए विभिन्न वर्गों की समस्याओं और उनके समाधान पर व्यापक चर्चा करना है। इस अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष नवंबर में बेंगलुरु से हुई थी, जिसे अब उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों तक विस्तारित किया जा रहा है।

अभियान के तहत अखिलेश यादव प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक वर्गों से संवाद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आगरा में छोटे व्यापारियों और कारोबारी वर्ग की समस्याओं पर चर्चा की, जबकि प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों से मुलाकात कर पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इससे पहले गाजियाबाद में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार जून से अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘विजन इंडिया: प्लान, डेवलप एंड असेंट (PDA)’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में छोटे व्यापारियों, किसानों, प्रतियोगी छात्रों, चमड़ा उद्योग से जुड़े लोगों और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद होगा। पार्टी का कहना है कि इन बैठकों के जरिए विभिन्न वर्गों से सुझाव लेकर उन्हें भविष्य की नीतियों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अभियान के जरिए समाजवादी पार्टी अपने पारंपरिक राजनीतिक नारे ‘पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA)’ को नए स्वरूप ‘Plan, Develop & Ascent’ के रूप में प्रस्तुत कर रही है। पार्टी का उद्देश्य खुद को केवल चुनावी राजनीति तक सीमित न रखकर विकास, नीति और भविष्य की सोच वाली राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करना है।

इन कार्यक्रमों का आयोजन पारंपरिक राजनीतिक रैलियों की बजाय होटल, कॉन्फ्रेंस हॉल और सभागारों जैसे स्थानों पर किया जा रहा है, जहां बुद्धिजीवियों, उद्यमियों, पेशेवरों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक कार्यक्रम लगभग तीन घंटे का होगा। पहले चरण में विषय विशेषज्ञों के बीच पैनल चर्चा होगी, दूसरे चरण में प्रतिभागियों के साथ खुला प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया जाएगा और अंतिम चरण में अखिलेश यादव संबंधित विषय पर अपनी नीति, दृष्टिकोण और पार्टी का विजन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे स्थानीय मीडिया से भी बातचीत करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य समाजवादी पार्टी की छवि को एक वैकल्पिक और नीति-आधारित राजनीतिक दल के रूप में मजबूत करना है। उनका मानना है कि पार्टी केवल मुद्दे उठाने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि उनके व्यावहारिक समाधान भी जनता के सामने रखना चाहती है, ताकि विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित किया जा सके।

इस अभियान के संचालन की जिम्मेदारी पूर्व मुख्य सचिव और अखिलेश यादव के सलाहकार आलोक रंजन, लोकसभा सांसद राजीव राय और पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को सौंपी गई है। आलोक रंजन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विकास के लिए स्पष्ट दृष्टि और भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अक्सर केवल समस्याएं उठाने वाली भूमिका में देखा जाता है, लेकिन इस अभियान के माध्यम से पार्टी समस्याओं के साथ-साथ उनके व्यावहारिक समाधान भी जनता के सामने रखना चाहती है।

Share This
अगला लेख → एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को मि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun