मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, प्रभु श्रीराम से की दीर्घायु की कामना

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, प्रभु श्रीराम से की दीर्घायु की कामना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उन्हें राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।”

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, पौधारोपण और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से अपने नेता का जन्मदिन मनाया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन भी किए।

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक तंज भी कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में अखिलेश यादव के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें “आरामतलबी और आलस्य छोड़ने” की सलाह दी।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को वातानुकूलित कमरों की राजनीति से बाहर निकलकर गांव-देहात, पिछड़े वर्ग, दलित, गरीब और वंचित समाज के बीच अधिक समय बिताना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बदलते सामाजिक और विकासात्मक परिवेश को समझने के लिए जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद करना जरूरी है।

अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर एक ओर जहां राजनीतिक शिष्टाचार के तहत उन्हें शुभकामनाएं दी गईं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं के संदेशों में आगामी राजनीतिक माहौल की झलक भी देखने को मिली। इससे साफ है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी और राजनीतिक संदेशों का दौर लगातार जारी है।

Share
अगला लेख → राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT को मिला और समय, CM योगी ने 15…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *