मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

राज्य मंत्री की धमकी,मक्कारी की तो एक एक को भिजवाउंगी जेल

राज्य मंत्री की धमकी,मक्कारी की तो एक एक को भिजवाउंगी जेल

संभल – सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर किसानो से धान खरीद के मामले में धांधली की शिकायते सामने आने पर यूपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य मंत्री गुलाव देवी ने सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को जेल भेजने की धमकी दी है योगी सरकार में राज्य मंत्री गुलाब देवी ने सरकारी क्रय केंद के कर्मचारी और अधिकारियो को धमकाते हुए कहा है ,ज्यादा मक्कारी की तो एक -एक को जेल भिजबाउंगी

दरअसल यूपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य मंत्री गुलाब देवी सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर किसानो का धान न खरीदे जाने और धांधली किए जाने की किसानो की शिकायत सामने आने के बाद आज संभल जनपद के चंदौसी में सरकारी धान क्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थी सरकारी धान क्रय केन्द्रो के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्रो पर मौजूद कई किसानो ने सरकारी क्रय केन्द्रो तैनात अधिकारी और कर्मचारियों पर मनमानी और धांधली के आरोप लगाते हुए राज्य मंत्री से शिकायत की थी किसानो ने राज्य मंत्री गुलाब देवी को बताया की सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर निजी आढ़तियों और विचौलियों की मिलीभगत के चलते किसानो का धान नहीं खरीदा जा रहा है ,अच्छी क्वालिटी के धान को भी घटिया बताकर किसानो को वापस भेजा रहा है ,जिसकी बजह से परेशान किसान प्राइवेट आढ़तियों को धान 1100 -1200 रूपए कुंटल बेचने के लिए मजबूर हैi

किसानो की शिकायत सुनने के बाद राज्य मंत्री गुलाब देवी ने किसानो को साथ लेकर जन सरकारी क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया तो किसानो के सभी आरोप सही मिले,जिसके बाद राज्य मंत्री गुलाब देवी ने सरकारी क्रय केन्द्रो पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को आड़े हाथो लेते हुए जेल भेजने की धमकी दे दी,राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा ,ज्यादा मक्कारी की तो एक -एक को जेल भिजबाउंगी,जब तक यह जेल नहीं जाएंगे काबू में नहीं आयेंगे,मोके पर मौजूद एसडीएम को सरकारी धान क्रय केन्द्रो की नियमित जांच कर दोषी अधिकारियो और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यबाही के निर्देश दिए है

Share
अगला लेख → यूएस प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई रद्द, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा यह स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *