मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने रचा इतिहास, 7 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित

उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर देश में गुजरात के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इसे हरित ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि बताया।

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने रचा इतिहास, 7 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित

लखनऊ, 27 जुलाई 2026 (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में नया इतिहास रचते हुए प्रदेशभर में 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर दिए हैं। इस उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश, गुजरात के बाद देश में आवासीय रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोमवार को बताया कि लगभग ढाई वर्षों में हासिल यह सफलता प्रदेश सरकार की पारदर्शी एवं डिजिटल कार्यप्रणाली, प्रभावी क्रियान्वयन, केंद्र व राज्य सरकार की आकर्षक सब्सिडी तथा आम लोगों की बढ़ती भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आवासीय रूफटॉप सोलर की स्थापित क्षमता अब 2,000 मेगावाट से अधिक हो चुकी है। इससे लाखों परिवारों को सस्ती और स्वच्छ बिजली मिल रही है, बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है और बड़ी संख्या में उपभोक्ता मुफ्त बिजली का लाभ भी उठा रहे हैं। साथ ही प्रतिदिन करोड़ों यूनिट स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन से कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश केवल रूफटॉप सोलर स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि सोलर मॉड्यूल निर्माण, डीसीआर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS), पीयर-टू-पीयर ऊर्जा व्यापार, डिजिटल ऊर्जा प्लेटफॉर्म तथा ऊर्जा परामर्श सेवाओं जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे निवेश, रोजगार और हरित औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र परिवार तक स्वच्छ और किफायती ऊर्जा पहुंचाना है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रही है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा और रूफटॉप सोलर के क्षेत्र में देश का अग्रणी मॉडल बनकर उभरेगा।

योजना के तहत अब तक लाखों उपभोक्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ मिल चुका है, जिससे प्रदेश में हरित ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान और अधिक गति पकड़ रहा है।

Share This
अगला लेख → यूपी की शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन करने पहुंची हरियाणा विधानस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 70% 💨 4 km/h
Dehradun