मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही

हापुड़- ट्यूशन पढ़ने गयी छात्रा की थ्रीव्हीलर चालक ने की निर्मम हत्या

हापुड़- ट्यूशन पढ़ने गयी छात्रा की थ्रीव्हीलर चालक ने की निर्मम हत्या

हापुड़ – जनपद के थाना सिम्भावली क्षेत्र का है जहाँ बताया जा रहा है की थाना सिम्भावली क्षेत्र की रहने वाली करीब 20 वर्षीय छात्रा आफरीन मंगलवार की सुबह अपने भाई के साथ ट्यूशन के लिए घर से निकली थी और आफरीन के भाई नावेद ने आफरीन को सिम्भावली के हाइवे पर एक थ्रीव्हीलर में बैठाकर चला गया जिसके बाद नावेद के पास किसी के द्वारा फोन किया की उसकी बहन के सिर में चोट लग गयी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

सुचना मिलने के बाद नावेद तुरंत घर पहुंच गया और परिवार ने आफरीन को अस्पताल में भी भर्ती कराया जहाँ आफरीन को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन आफरीन को घर लेकर वापस पहुंच गए। जिसके बाद परिजनों ने थ्रीव्हीलर चालक से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी थ्रीव्हीलर चालक हसन ने अपना जुर्म कबुल कर लिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी थ्रीव्हीलर के खिलाफ IPC 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच में जुट गयी।

पुलिस के अनुसार छात्रा और थ्रीव्हीलर चालक आपस मे बात किया करते थे और थ्रीव्हीलर चालक छात्रा के किसी और से फोन पर बात करने से नाराज था जिस कारण थ्रीव्हीलर चालक ने छात्रा की लोहे की रोड़ मारकर निर्मम हत्या कर दी। छात्रा की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच में जुट गयी।

Share
अगला लेख → मुरादाबाद- छेड़छाड़ के विरोध में हुई बहनों की पिटाई,अस्पताल मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *