मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

एशियन गेम्स 2026ः भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे होगी कप्तान

नई दिल्ली, 10 जुलाई। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। सलीमा टेटे को टीम की कमान सौंपी गई है। सलिमा टेटे को को एशियन गेम्स के लिए टीम की कप्तानी […]

एशियन गेम्स 2026ः भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे होगी कप्तान

नई दिल्ली, 10 जुलाई। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। सलीमा टेटे को टीम की कमान सौंपी गई है। सलिमा टेटे को को एशियन गेम्स के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

उन्होंने भारतीय टीम को पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप जिताने में अहम रोल अदा किया था। हाल ही में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित की गईं सविता और बीचू देवी खारिबाम को टीम में दो गोलकीपर के तौर पर रखा गया है।

टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने चुनी गई 20 सदस्यीय टीम पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा, ष्हमारे पास एक ऐसा ग्रुप है जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अच्छा संतुलन है, जो लगातार एक-दूसरे से बेस्ट निकलवाने के लिए काम कर रहे हैं।

डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी और ज्योति के अलावा लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास को जगह दी गई है, जिन्होंने एफआईएच नेशंस कप के दौरान सीनियर टीम में डेब्यू किया था। उन्हें टूर्नामेंट में अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।

मिडफील्ड में, कप्तान सलीमा के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग को शामिल किया गया है। फॉरवर्ड लाइन में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को जगह दी गई है।

चीफ कोच मारिन ने आगे कहा, “खिलाड़ियों के इस ग्रुप ने हाल के महीनों में दिखाया है कि उनके पास अच्छी फॉर्म और फिटनेस है। हमें भरोसा है कि यह टीम एशियन गेम्स में चुनौती के लिए तैयार है।

Share
अगला लेख → तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *