मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

इंग्लैंड दौरे के बीच दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक शर्मा, आपत्तिजनक पोस्ट और तस्वीरों के इस्तेमाल पर लगाई रोक की गुहार

नई दिल्ली, 09 जुलाई। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनैलिटी राइट्स) की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेल रहे अभिषेक ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट और उनकी अनुमति के बिना तस्वीरों के व्यावसायिक […]

इंग्लैंड दौरे के बीच दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक शर्मा, आपत्तिजनक पोस्ट और तस्वीरों के इस्तेमाल पर लगाई रोक की गुहार

नई दिल्ली, 09 जुलाई। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनैलिटी राइट्स) की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेल रहे अभिषेक ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट और उनकी अनुमति के बिना तस्वीरों के व्यावसायिक इस्तेमाल को चुनौती देते हुए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की है।

मामले की सुनवाई के दौरान अभिषेक शर्मा की ओर से पेश वकील ने अदालत में एक अतिरिक्त हलफनामा दाखिल किया, जिसमें उन यूआरएल (URLs) का विवरण दिया गया जिन्हें अब तक हटाया नहीं गया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने संकेत दिया कि इस मामले में अभिषेक शर्मा के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा को लेकर अंतरिम आदेश जारी किया जाएगा।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि कई आपत्तिजनक पोस्ट पहले ही हटाए जा चुके हैं, लेकिन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद दो पोस्ट तथा एक अन्य पोस्ट, जिसमें कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, अब भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इन सभी पोस्ट को तत्काल हटाने की मांग की गई है।

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर अभिषेक शर्मा की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरों का व्यावसायिक उपयोग किया गया है। अदालत से इन लिंक को हटाने और भविष्य में ऐसे उपयोग पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।

सुनवाई के दौरान मेटा की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं अमेजन की ओर से पेश वकील ने कहा कि अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए उन सभी लिंक को हटाया जाएगा, जिनमें बिना अनुमति अभिषेक शर्मा की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है।

इस बीच, इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने शुरुआती मुकाबलों में अच्छी शुरुआत तो की है, लेकिन अब तक उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके हैं। ऐसे में ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी पर सभी की नजरें रहेंगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे खेला जाएगा। सीरीज में वापसी और मुकाबले को बराबरी पर लाने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है।

Share This
अगला लेख → राहुल गांधी के खिलाफ दायर अर्जी पर सुनवाई टली, अब 24 जुलाई क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,585 +86 (+0.11%)
निफ्टी 24,605 +34 (+0.14%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 85% 💨 5 km/h
Dehradun