मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

नाबालिग से गैंगरेप के 2 दोषियों को 20-20 साल सजा,3 साल 8 महीने में फैसला

लखनऊ,08 जुलाई 2026 (यूएनएस)। हजरतगंज में साल 2022 में नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे स्पेशल पॉक्सो प्रथम कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 51-51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह […]

नाबालिग से गैंगरेप के 2 दोषियों को 20-20 साल सजा,3 साल 8 महीने में फैसला

लखनऊ,08 जुलाई 2026 (यूएनएस)। हजरतगंज में साल 2022 में नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे स्पेशल पॉक्सो प्रथम कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 51-51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह सजा पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के बाद सुनाई गई। पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2022 को हजरतगंज कोतवाली में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 386/2022 दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने दादू उर्फ आकाश पुत्र हरिश्चंद्र कनौजिया निवासी चौपड़ हॉस्पिटल, नवल किशोर रोड, हजरतगंज को गिरफ्तार किया। जांच आगे बढ़ने पर तुसी उर्फ आदित्य गुप्ता निवासी भेड़ी वाली कोठी, हजरतगंज का नाम भी सामने आया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद 8 दिसंबर 2022 को दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 365, 376डी, 323, 504 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। मामला एडीजे स्पेशल पॉक्सो प्रथम कोर्ट में विचाराधीन था। अदालत ने दोनों दोषियों को सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अपराध में 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 30-30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

इसके अलावा धारा 363 (अपहरण) में 5 वर्ष का कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना। धारा 365 (अपहरण कर बंधक बनाना) में 5 वर्ष का कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना।धारा 323 (मारपीट) में 1 वर्ष का कारावास और 1 हजार रुपये जुर्माना। सभी धाराओं को मिलाकर प्रत्येक दोषी पर कुल 51-51 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

Share
अगला लेख → वन महोत्सव-2026: स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 16 लाख पौधे, डिप्टी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *