मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जौनपुर – बच्ची से छेड़छाड़ में अधेड़ पर पास्को और एससीएसटी के तहत एफ आई आर दर्ज

जौनपुर – बच्ची से छेड़छाड़ में अधेड़ पर पास्को और एससीएसटी के तहत एफ आई आर दर्ज

जौनपुर – जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पास्को समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार, घटना 13 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे की बताई गई है। छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में लल्लू दुबे उर्फ विजय बेलवा निवासी ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इससे पहले भी आरोपी बच्ची के साथ कुत्सित प्रयास कर चुका था।

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार में भय का माहौल है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, पंजाब में रोजगार …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *