मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हिमाचल में बारिश का कहर, किन्नौर में NH-05 बंद, चंबा में युवती की मौत

हिमाचल में बारिश का कहर, किन्नौर में NH-05 बंद, चंबा में युवती की मौत

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक हुई लगातार भारी बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। किन्नौर, मनाली, चंबा और मंडी समेत कई क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बंद होने और तेज बहाव जैसी घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगस्त के शुरुआती दिनों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सबसे अधिक असर किन्नौर जिले में देखने को मिला, जहां चौरा के पास भारी भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे-05 (NH-05) पूरी तरह बंद हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे जिले का अन्य हिस्सों से सड़क संपर्क बाधित हो गया। प्रशासन और राहत टीमें मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग बहाल करने में जुटी हैं। अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

मनाली और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। धुंधी, पलचान, अंजनी महादेव, शनाग और सोलंग घाटी में सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ। सोलंग के पास फर्स्ट स्नो गैलरी के निकट अचानक सड़क पर मलबा आने से एक स्कॉर्पियो वाहन बीच रास्ते में फंस गया। हालांकि वाहन में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने प्रभावित इलाकों में मशीनें लगाकर सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

इस बीच चंबा जिले के सलूणी उपमंडल में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। संघणी पंचायत के प्रेढ़ गांव की रहने वाली 19 वर्षीय शबनम जंगल से भेड़-बकरियां चराकर लौट रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाले नाले में बह गई। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने रातभर उसकी तलाश की। शुक्रवार सुबह जलाड़ी के पास सियूल नदी से उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मंडी प्रशासन ने पंडोह डैम से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी दी है। प्रशासन ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों और पर्यटकों से नदी के पास न जाने तथा पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर और टोल फ्री नंबर 1077 जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगस्त के शुरुआती दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रह सकती है। इसके चलते भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़कें बंद होने जैसी घटनाओं का खतरा बना रहेगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने तथा नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

Share
अगला लेख → उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *