मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

भगवंत मान की सरकार ने शुरू की तीर्थयात्रा योजना ,केजरीवाल-मुख्यमंत्री मान ने दिखाई हरी झंडी

भगवंत मान की सरकार ने शुरू की तीर्थयात्रा योजना ,केजरीवाल-मुख्यमंत्री मान ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गो के लिए मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत बुधवार को बुजुर्गों को हरिद्वार- ऋषिकेश , सालासर बालाजी- खाटू श्याम, और मथुरा-वृंदावन लेकर रवाना 15 बसें रवाना हुई. इन बसों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर में हरी झंडी दिखाई.

तीर्थयात्रा योजना के तहत भगवंत मान सरकार ने अब तक 4 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों को यात्रा करा चुकी है. योजना के तहत 50 साल से अधिक उम्र के एक परिवार से 2 सदस्य यात्रा कर सकेंगे. सरकार सभी तीर्थ यात्रियों को ले जाने के लिए एसी स्लीपर बस, ठहरने और भोजन की व्यवस्था मुफ्त कर रही है.

इस यात्रा में आने-जाने, रहने और खाने-पीने का सारा खर्चा भगवंत मान सरकार उठाएगी. भक्तों के लिए बहुत अच्छे होटलों का इंतजाम किया गया है. वहां उतरने पर भी अच्छी बसों का इंतजाम है, इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आज हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन, सालासर-खाटू श्याम के लिए 15 बसें जा रही हैं. हमने बस के अंदर लोगों से बात की, जिनमें से बहुत से लोगों को पहली बार सालासर और खाटू श्याम जाने का मौका मिला है. अगले कुछ महीनों में पंजाब से कुल डेढ़ लाख लोगों को अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर ले जाया जाएगा. उन्होंने सभी को बधाई देते हुए मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की और कहा कि तीर्थयात्री वहां से आशीर्वाद लेकर आएं कि पंजाब खुशहाल बने, पंजाब के लोग सुखी रहें और पंजाब में सुख-शांति रहे. उन्होंने सभी के खुश और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं

Share
अगला लेख → सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा यात्रा जैसा अभियान - जगदंबिका…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *