Uncategorized

Kerela Blast : कन्वेंशन सेंटर में हुआ जोरदार धमाका, पांच की मौत, 20 से ज्यादा घायल

केरल के कोच्चि में एक कन्वेंशन सेंटर में जोरदार धमाका हुआ है पुलिस के मुताबिक इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हो गए हैं. इसके साथ ही 5 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इस कन्वेंशन सेंटर में एक चर्च का कार्यक्रम चल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यहां कई धमाके सुने गए। धमाकों का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस जांच कर रही है।

टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित घटना के दृश्यों में बड़ी संख्या में दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों को लोगों को मौके से निकालते देखा जा सकता है.

कन्वेंशन सेंटर के अंदर हुए विस्फोट के परेशान करने वाले फुटेज में हॉल में कई जगहों पर आग लगी हुई दिखाई दे रही है, जिससे डरे हुए लोग चिल्ला रहे हैं। धमाके के बाद सैकड़ों लोग कन्वेंशन सेंटर के बाहर खड़े नजर आए.

Related Articles

Back to top button