मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- भारतीय संस्कृति और आदर्शों से दूर है ये शब्द राजस्थान निकाय चुनाव में गजब नतीजा, BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट लोक आयुक्त संगठन के 50 साल पूरे, CM योगी बोले- 2017 में 60% शिकायतें राशन की थीं, अब शून्य पावर कट से मचा हाहाकार, पंजाब सरकार ने बदले बिजली विभाग के प्रमुख, गुरकीरत कृपाल सिंह को मिली कमान सतीश महाना को सोशल मीडिया पर बताया ‘गुंडा-आतंकी’, कानपुर में FIR दर्ज, आरोपी की तलाश तेज UP Election: धर्म से जाति की ओर बढ़ रहा चुनाव? BJP की अंदरूनी रिपोर्ट में सामने आई बड़ी चिंता ‘उमर खालिद की छवि चमकाने में जुटा JNUSU’, ABVP ने डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर उठाए सवाल हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे गगनजोत संधू ने की आत्महत्या, पंजाब के फार्म हाउस में खुद को मारी गोली पंजाब के सरकारी स्कूलों पर भिड़े AAP-कांग्रेस, सचिन पायलट को मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा चैलेंज यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का हेल्थकेयर दांव, शिक्षकों से आंगनबाड़ी तक को 5 लाख का कैशलेस इलाज

कानपुर में 9वीं की छात्रा ने दी जान, पिता को खाना खिलाने के कुछ देर बाद उठाया खौफनाक कदम

कानपुर में 9वीं की छात्रा ने दी जान, पिता को खाना खिलाने के कुछ देर बाद उठाया खौफनाक कदम

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय कक्षा 9 की छात्रा अंजलि ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह घटना महाराजपुर के तिलसहरी खुर्द के मजरा कनवापुर की है। यहां मजदूरी करने वाले संजय पाल की 15 वर्षीय बेटी अंजलि गांव के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ती थी। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह संजय काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अंजलि ने खाना बनाया और अपने पिता से जिद करते हुए कहा कि वह उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाएगी। खाना खिलाने के बाद संजय काम के लिए घर से निकल गए।

बताया गया कि उस समय अंजलि की मां अनीता राय मवेशियों को चारा डालने के लिए घर से बाहर गई थीं। घर में अंजलि अकेली थी। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे उसने घर के जीने से निकले सरिये के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद जब मां घर लौटीं तो उन्होंने अंजलि का शव जीने में सरिये से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह के मुताबिक, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने काफी देर तक घटनास्थल की जांच की, लेकिन अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन भी घटना के कारण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Share
अगला लेख → लोक आयुक्त संगठन के 50 साल पूरे, CM योगी बोले- 2017 में 60% …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *