मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर

श्रीनगर- सुरक्षाबलों ने हिजबुल टॉप कमांडर को किया एनकाउंटर में ढेर

श्रीनगर- सुरक्षाबलों ने हिजबुल टॉप कमांडर को किया एनकाउंटर में ढेर

श्रीनगर – हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर सैफुल्ला को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. खबर मिली थी कि श्रीनगर के एक घर में आतंकी मौजूद है. इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया और सुबह इस ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में आतंकी को मार गिराया गया.

कश्मीर के आईजी ने कहा,हमें श्रीनगर के एक घर में मौजूद एक आतंकी के बारे में कल रात जानकारी मिली थी. ऑपरेशन शुरू किया गया और आज मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया गया. 95 फीसदी निश्चित है कि वह हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख कमांडर है. एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया. यह हमारे सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि है.

घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है. अब तक कई आतंकी मारे जा चुके हैं. इतना ही नहीं आतंकी डर से आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों के दौरान आतंकवादी आत्मसमर्पण करने को तरजीह दे रहे हैं और यह एक स्वागत योग्य बदलाव है. उन्होंने हथियार उठा चुके युवाओं से हिंसा की राह छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने की अपील की.

Share
अगला लेख → PM मोदी का राहुल गांधी पर हमला,कहा यूपी जैसा ही होगा बिहार म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *