मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ब्राह्मण विरोधी है योगी सरकार, हुई कई ब्रह्मणों की हत्या – संजय सिंह

ब्राह्मण विरोधी है योगी सरकार, हुई कई ब्रह्मणों की हत्या – संजय सिंह

मथुरा – आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की यह सरकार ब्राह्मण विरोधी है. उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में पिछले तीन सालों के दौरान 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है. संजय सिंह ने दावा किया कि 20 ब्राह्मणों को तो फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया है.

संजय सिंह ने कहा की सरकार एक जाति की नहीं चल सकती है. संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं, बल्कि जनता का होना चाहिए. बिजली के स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये साबित हो चुका है कि स्मार्ट मीटर 30 प्रतिशत तेज चलता है, तो अब सरकार को दो साल का बिल वापस कर देना चाहिए. उन्होंने मायावती के भाजपा से नजदीकी के सवाल पर कहा,अब समझ में आ गया है कि बसपा मुखिया हाथरस पर क्यों चुप रहीं.’प्रधानमंत्री द्वारा बिहार चुनाव में उठाए जा रहे 370 के सवाल पर संजय सिंह ने कहा, ‘बिहार की जनता रोजगार की पूछ रही है और जो धारा हट गई उस पर बहस करने से क्या फायदा.

प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है. उनकी हत्याएं हो रही हैं. हाथरस, बलिया, आजमगढ़, बलरामपुर समेत प्रदेश के कई जनपदों में घटनाएं घटी हैं और घटनाओं के बाद राज्य सरकार की जो भूमिका रही है वह शर्मनाक है. संजय सिंह ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में जातियों को देखकर न्याय दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में बलात्कारियों की जाति देखी जा रही है. हत्यारे की जाति देखी जा रही है. गुंडे और माफिया की जाति देखी जा रही है.

Share
अगला लेख → यूपी के मुखयमंत्री लव जिहाद पर करें पढ़ाई या वकील से लें जान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *