मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिहार में किसकी होगी सरकार आज पता चलेगा

बिहार में किसकी होगी सरकार आज पता चलेगा

पटना – बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आये ज्यादातर एक्जिट पोल ने RJD नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व के महागठबंधन को जीत हासिल होने का पूर्वानुमान व्यक्त किये जाने के बीच मंगलवार को मतगणना हो रही है, राज्य में मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर होगी और इसके परिणाम नीतीश कुमार सरकार का भविष्य तय करेंगे. नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षो से बिहार के मुख्यमंत्री हैं.

कुछ दिनों पहले अधिकांश एक्जिट पोल में जदयू-भाजपा गठबंधन (JDU-BJP) की पराजय और राजद नीत महागठबंधन की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. 31 वर्षीय तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. चुनाव आयोग ने मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिये पुख्ता प्रबंध किया है और इस बात का ध्यान रखा है कि मतों की गिनती की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आए.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि मतदान होने के बाद जिन कक्षों (स्ट्रांग रूम) में ईवीएम मशीनों को रखा गया है, वहां पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है और मंगलवार को डाक मतपत्रों की गिनती के बाद इसे खोला जायेगा. बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुए मतदान में वैशाली जिले के राघोपुर सीट पर सभी निगाहें लगी हुई हैं जहां से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं.

Share
अगला लेख → यूपी उपचुनाव- विधानसभा की 7 सीटों के आज आएंगे नतीजे

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *