Breaking-News

यूपी में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा; अब 13.58 करोड़ मतदाता

जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार नए पंजीकरण में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। सूची में करीब 10 लाख 96 हजार महिला और 7 लाख 87 हजार पुरुष मतदाता नए जुड़े हैं। अब प्रदेश में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 7.38 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 6.20 करोड़ हो गई है।

ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब 4,002 थर्ड जेंडर मतदाता भी दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश का जेंडर रेशियो बढ़कर 840 हो गया है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, ड्राफ्ट सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। फिलहाल जारी ड्राफ्ट सूची के आंकड़ों के आधार पर मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button