मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

इस बार भी जवानों संग दीवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

इस बार भी जवानों संग दीवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी दिवाली सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ मनाएंगे. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से दीवाली के मौके पर एक दीया जवानों के नाम पर जलाने की अपील की.

प्रधानमंत्री द्वारा किये गए ट्वीट में उन्होंने कहा की इस दीपावली हम सभी एक दिया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं. सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती. हम सीमाओं पर डंटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं.

प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री हर बार दीवाली जवानों संग मनाते रहे हैं. पिछले साल एलओसी से सटे जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पीएम मोदी ने जवानों संग दीवाली मनाई थी.

इस बार पीएम मोदी चीन और पाकिस्तान से सीमा पर जारी तनाव के बीच जवानों संग समय बिताएंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे.शुक्रवार को ही पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया. इस गोलीबारी में भारत के चार जवान शहीद हो गए और तीन नागरिकों की मौत हो गई.

वहीं भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए सात से आठ जवानों को मार गिराया. कई बंकर्स और लॉन्च पैड्स भी तबाह कर दिए.

Share
अगला लेख → साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीयों से जगमग हुई अयोध्या,बना गिनीज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *