मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लॉकडाउन से हो रहे नुकसान को झेल रहे प्रोड्यूसर्स को राहत देंगे एक्टर्स

लॉकडाउन से हो रहे नुकसान को झेल रहे प्रोड्यूसर्स को राहत देंगे एक्टर्स

नई दिल्ली – कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू होने के बाद से फिल्मजगत बुरी तरह प्रभावित है। कई निर्माताओं को बड़ा नुकसान हो रहा है। ऐसे में कई अभिनेता अपनी फीस में कटौती कर सकते हैं।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स ने अभिनेताओं से इस बारे में अपील की है। कोरोना इफेक्ट के चलते फिल्म प्रोडक्शन का काम रुका हुआ है। ऐसे हालात में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री बड़े नुकसान से गुजर रही है। बड़े पैमाने पर मलायालम फिल्मे प्रोडक्शन प्रासेस में अटकी हुई हैं। जबकि कई बिल्कुल रिलीज होने को तैहैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बताया है कि कई प्रोड्यूसर बड़े नुकसान के हालात से गुजर रहे हैं। ऐसे में उन्हें उबारने का काम अभिनेता और टेक्नीशियन कर सकते हैं। एसोसिएशन ने अपने अभिनेताओं और टेक्नीशियन से अपील की है कि वह अपनी ​फीस में कटौती कर लें।

एसोसिएशन का नेतृत्व करने वाले प्रोड्यूसर सुरेश कुमार के अनुसार एक्टर्स और टेक्नीशियन से अपनी 50 प्रतिशत फीस कम करने की गुजारिश की गई है। इससे लॉकडाउन समाप्त होने के बाद इंडस्ट्री को पटरी पर लाने में आसानी हो जाएगी। उनके अनुसार 7 मलयालम फिल्में ईस्टर और रमजान के दौरान रिलीज होने को तैयार हैं। जबकि 26 फिल्में प्रोडक्शन में अटकी हुई हैं।

एसोसिएशन को उम्मीद है कि उनके एक्टर्स और टेक्नीशियन इस अपील को जरूर मानेंगे।

Share
अगला लेख → शनिदेव करेंगे इन उपायों से आपका भला

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *