मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बैंक FD में बढ़ा ब्याज,अब से मिलेगा ज्यादा ब्याज

बैंक FD में बढ़ा ब्याज,अब से मिलेगा ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली – केनरा बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. यानी अब आपको पहले की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलेगा. बता दें बैंक ने ब्याज दरों में 0.2 फीसदी का इजाफा हुआ है. इस बढ़े हुए ब्याज का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जिन्होंने कम से कम दो साल तक के लिए एफडी कराई होगी.

केनरा बैंक के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद कम से कम 2 साल और 3 साल से कम की मैच्‍योरिटी की FD पर अब 5.4 फीसदी का ब्याज मिलेगा. पहले यह ब्याज दर 5.2 फीसदी थी. इसके अलावा 3 से 10 साल की मैच्‍योरिटी की FD पर ब्याज दर को 5.3 से बढ़ाकर 5.5 फीसदी किया गया है.

बैंक की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, संशोधित दरों पर वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी ब्याज अधिक दिया जाएगा. नई दरें 27 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं. ब्याज दरों में संशोधन के बाद 2 से 10 साल की मैच्योरिटी पीरियड की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में केनरा बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है.

Share
अगला लेख → Pfizer ने भारत में कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *