Jilla-News

शाजहांपुर – खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री का छापा

शाजहांपुर – धान खरीद में हुई गड़बड़ियों की जांच करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है, शाजहांपुर आये मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की सरकारी धान खरीद में गड़बड़ी करने वाला व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो जेल की सलाखों के पीछे जरूर जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष आदेश पर आज यूपी के खाद्य और रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने यूपी की नामचीन चावल फैक्ट्रियों में शामिल सुखबीर एग्रो पर छापा मारा । छापे के दौरान मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने सरकारी धान खरीद के गोलमाल में शामिल होने की आशंका के चलते सुखबीर एग्रो का करीब साढे छह लाख कुंटल धान खरीद का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया। देर रात शाहजहांपुर पहुंचे मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की साढे छः लाख कुंतल सरकारी धान खरीद का बड़ा मामला है कमेटी गठित कर बेहद ही बारीकी से जांच की जाएगी । जांच के बाद दोषी पाए जाने पर बेहद ही कठोर कार्यवाही की जाएगी।राहुल गांधी के छुट्टी पर विदेश जाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है। रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि वह राहुल गांधी को राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं । अगर राहुल गांधी को गाँधी हटाकर जिला परिषद का भी चुनाव लड़ा दिया जाए तो राहुल गांधी नहीं जीतेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button