Breaking-NewsGadegetsHealth-News

कोरोना से बचाने में मददगार आरोग्य सेतु एप

दिल्ली – कोरोना वायरस से बचने के लिए आरोग्य सेतु एप को केंद्र सरकार ने सबसे कारगर हथियार साबित हो रहा है। आरोग्य सेतु एप को पहले ही सप्ताह में चार करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया । आरोग्य सेतु एप एक कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एप है। कोरोना वायरस के संक्रमण को ट्रेस करने के लिए केवल भारत ही नहीं, बल्कि कई देश इस तरह के एप की मदद ले रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से जूझ रही दुनिया की 60 फीसदी आबादी इस तरह के एप का इस्तेमाल कर रही है। कई देशों में क्वारंटीन किए गए लोगों को ट्रैक करने के लिए स्मार्ट रिस्टबैंड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

हम बताते है कैसे काम करता है आरोग्य सेतु कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एप लोकेशन और ब्लूटूथ आधारित होते हैं। ब्लूटूथ आधारित एप्स सोशल डिस्टेंसिंग की जांच करता है, क्योंकि ब्लूटूथ की रेंज 10 मीटर तक होती है और सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए छह मीटर की दूरी निर्धारित की है, जबकि कई शोध में इसे आठ मीटर भी बताया गया है। 10 मीटर की रेंज में किसी के संपर्क में आने पर ब्लूटूथ आधारित एप लोगों को अलर्ट करते हैं। लोकेशन आधारित एप्स की बात करें तो यदि आपके फोन में ऐसे एप्स हैं और आप किसी कोरोना संक्रमित इलाके में जाते हैं तो एप आपको अलर्ट करेगा।

Related Articles

Back to top button