मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

आप विधायक के बिगड़े बोल,फेकि गयी स्याही

आप विधायक के बिगड़े बोल,फेकि गयी स्याही

रायबरेली – आप विधायक सोमनाथ भारती के ऊपर एक युवक ने काली स्याही फेंक दी. घटना रायबरेली के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में उस समय हुई, जब आप नेता जिले के अस्पतालों का दौरा करने वाले थे. हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने AAP नेता पर काली स्याही फेंक दी. इस दौरान AAP विधायक की पुलिस के अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई.

विधायक सोमनाथ भारती को यूपी के अस्पतालों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक सोमनाथ भारती को अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ जगदीशपुर कोतवाली में धारा 505 और 153A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. जगदीशपुर पुलिस सोमनाथ भारती को रायबरेली से गिरफ्तार कर अमेठी के लिए रवाना हो गई है. उन्‍होंने शनिवार को अमेठी के जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग में भड़काऊ बयान दिया था. MLA की गिरफ्तारी के बाद रायबरेली से आप कार्यकर्तोंओ की दर्जनों गाड़ियों का काफिला पीछे लग गया है. MLA ने कहा था कि यूपी की अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा होते हैं.

आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा के बाद से पार्टी उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय है. इसी क्रम में सोमनाथ भारती रायबरेली पहुंचे हैं. AAP विधायक सोमनाथ भारती ने रायबरेली की घटना को भाजपाइयों की कारस्तानी बताया और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. एक मुकदमे में आरोपित होने के चलते भारती को अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और साथ ले गई.

Share
अगला लेख → AIMIM प्रमुख ओवैसी का पूर्वांचल दौरा कल, राजभर भी रहेंगे साथ

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *