मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जन्मदिन पर मायावती का एलान यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

जन्मदिन पर मायावती का एलान यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ – उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही साल का वक्त बचा हो लेकिन राजनितिक दल इसको लेकर अभी से तैयार है, विधानसभा चुनाव को लकर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती यूपी और उत्तराखंड चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया।

बसपा अध्यक्ष मायावती का आज 65वां जन्मदिन है. मायावती ने अपने जन्मदिन को कार्यकर्ताओं से सादगी और जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने की अपील की है. मायावती ने प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान कहा कि पार्टी के लोग कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी सादगी से और कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करते हुए मेरा जन्मदिन मनाएं. इस दौरान उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन, किसान आंदोलन, यूपी और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर अपनी बात कही

जन्मदिन के अवसर में मायावती ने सबसे बड़ा एलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीएसपी की जीत तय है.

बसपा प्रमुख मायावती ने कोरोना वैक्‍सीन लगाने की शुरुआत करने का स्‍वागत किया है लेकिन साथ ही केंद्र और राज्‍य सरकार से अनुरोध किया है वे सभी को फ्री में कोरोना वैक्‍सीन मुहैया कराएं. मायावती ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो यूपी में हर नागरिक को मुफ्त में कोरोना की वैक्‍सीन लगेगी.

Share
अगला लेख → मोंटेसरी से लेकर सभी वर्ग की कक्षा खोली जाये - UPSA

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *