मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ललितपुर – युवक पर पुलिस की थर्ड डिग्री

ललितपुर – युवक पर पुलिस की थर्ड डिग्री

ललितपुर – जनपद में एक युवक को पुलिस ने थर्ड डिग्री देते हुए जमकर पिटाई की,पीड़ित युवक ने आरोपी पुलिस कर्मियों की शिकायत एसपी से करते हुए न्याय की मांग की है,एसपी ने पूरे मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंप दी है।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन चौकी का है,जहां पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर चौकी के एक दरोगा सहित 4 पुलिस कर्मियों पर चौकी में बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है,पीड़ित के शरीर पर उभरे घाव के निशान पुलिस द्वारा दी गयी थर्ड डिग्री की गवाही दे रही है,

पीड़ित युवक का आरोप है वह सुपर मार्केट स्थित देशी शराब की दुकान से शराब लेकर वही शराब पीने बैठ गया इस दौरान ही एक दरोगा सहित कुछ पुलिस कर्मी आये और उसे थाने चलने की बात कहने लगे,जब पीड़ित ने अपना जुर्म पूंछा तो पुलिस कर्मी उसे जबरन जीप में बैठाकर चौकी लाये जहाँ एक घंटे तक चौकी में बंधक बनाकर पीटते रहे पीड़ित जब पुलिस की मार से बेहोश हो गया तो पुलिस कर्मी उसे अस्पताल के गेट पर छोड़कर चले गए,
पीड़ित ने आज इसकी शिकायत एसपी से करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाई की मांग की है,जिसके बाद एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सदर देते हुए जांच के बाद कार्यवाई की बात कही है।

Share
अगला लेख → PFI को किया जाये देश में बेन-सूफी इस्लामिक बोर्ड

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *