
नई दिल्ली- निर्वाचन आयोग नें शुक्रवार को पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल,तमिलनाडु,असम,केरल और पुडुचेरी में होगा 27 मार्च से 29 अप्रैल तक अलग अलग चरणों में होगा मत्दान । चुनाव का परिणाम 2 मई को घोषित किया जायेगा। चुनाव की घोषणा दौरान हर राज्यों में आचार संहिता लागू हो गया है।
पश्चिम बंगाल के आठ चरणों और असम में तीन वहीं केरल और पुडुचेरी में एक एक चरणों में छह अप्रैल तक मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन आयोग आयुक्त सुनिल अरोड़ा ने चुनाव तारीखों का एलान करते हुए कहा कि चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी को मिलाकर कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान किया जायेगा और कुल 18.68 करोड़ मतदाता 2.7 लाख मतदान केंद्रो पर मतदान करने के पात्र होंगें
देखें कब कब होंगें पाँच राज्यों में चुनाव इन आकड़ो के जरिए
27 मार्च को पहले चरण का चुनाव पश्चिम बंगाल में होगा।सभी चरणों की मतगणना एक ही दिनांक 3 मई को होंगे।
पहला चरण का चुनाव 38 सीटों पर 27 मार्च को होगा।
दूसरा चरण का चुनाव 30 सीटों पर 1 अप्रैल को होगा।
तीसरा चरण का चुनाव 31 सीटों पर 6 अप्रैल को होगा।
चौथा चरण का चुनाव 44 सीटों पर 2 मई को होगा।
पांचवां चरण का चुनाव 45 सीटों पर 17 अप्रैल को होगा।
छठा चरण का चुनाव 43 सीटों पर 22 अप्रैल को होगा।
सातवां चरण का चुनाव 36 सीटों पर 26 अप्रैल को होगा।
आठवां चरण का चुनाव 53 सीटों पर 29 अप्रैल को होगा।
• पुदुचेरी में भी 6 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होगा।
• तमिलनाडु में भी 6 अप्रैल को चुनाव होगा।
• बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा।
• केरल में 14 जिलों के चुनाव एक ही चरण होगा। 12 मांर्च और 6 अप्रैल के बीच
• असम में तीन चरणों में चुनाव होगा पहले चरण का चुनाव 27 मार्च दूसरे चरण का चुनाव एक अप्रैल और तीसरे चरण का चुनाव 6 अप्रैल को होगा।
• पांचों राज्यों का नतीजा 2 मई को आयेगा।



