मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर- कपिलवस्तु महोत्सव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारम्भ

सिद्धार्थनगर- कपिलवस्तु महोत्सव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारम्भ

सिद्धार्थनगर – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कपिलवस्तु महोत्सव की आज शुभारम्भ किया, इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह,सांसद जगदम्बिका पाल,विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,श्यामधनी राही,अमर सिंह चौधरी,जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बता दें कि कपिलवस्तु महोत्सव जिले की स्थापना दिवश 29 दिसम्बर को आयोजित किया जाता था। लेकिन कोरोना काल के चलते यह आयोजन दिसम्बर में आयोजित नही हो किया जा सका। फलस्वरूप प्रशासन ने 13 से 15 मार्च तक तीन दिवशीय महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल मोड़ से किया ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने काला नमक चावल के बारे में विस्तृत रूप से अपने उदबोधन में बताया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत काला नमक चावल की ब्रांडिंग देश विदेश में की जा रही है जिससे इस चावल के उत्पादकों को अच्छा लाभ मिल सके । इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने बताया कि इस चावल के खुशबू देश विदेश तक पहुचाने के लिए इसे ओडिओपी के तहत चुना गया है। जिससे इसके उत्पादकों को बेहतर लाभ मिल सके। वही जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया । कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कपिलवस्तु महोत्सव व काला नमक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है । इसमें क्षेत्रीय कला , संस्कृति, व क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सुअवसर प्रदान किया जाता है। साथ ही इसमें मैथिली ठाकुर, कवि कुमार विश्वास, सिने तारिका व सांसद हेमा मालिनी ,भोजपुरी फिल्मों के कलाकार व सांसद मनोज तिवारी, व रविकिशन कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे ।

Share
अगला लेख → गोरखपुर - जिला जेल हड़कंप,नौ कैदी मिले HIV पॉजिटिव

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *