Jilla-News

औरैया – सपा के पूर्व विधायक के कब्जे पर चला बुलडोजर

औरैया – भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश व निर्देश पर सरकारी बेशकीमती जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर इस पर दुकान व मकान बनवा लिया था लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा चलाये जा रहे भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान के अंतर्गत पूर्व सपा विधायक के अवैध जबरन कब्जे पर प्रशाशन ने बुलडोजर चलवाकर गिरा दिया ।

पूर्व सपा सरकार के राज्य सपा विधायक विनोद यादव उर्फ कक्का जिन्हें तत्कालीन सरकार में राज्यमंत्री का पद भी प्राप्त था ने अपनी सत्ता व अपने पद का हनक दिखाते हुए अछल्दा ब्लाक के इटैली ग्राम में सरकारी जमीन जमीन पर कब्जा कर दुकानों का व घर का निर्माण कर लिया था ।

वर्तमान योगी सरकार में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बेशकीमती जमीनों को भूमाफियाओं के कब्जे से न सिर्फ छुड़वाया बल्कि भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की ।

इसी क्रम में पूर्व सपा विधायक विनोद यादव कक्का के द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीन पर निर्मित दुकानों पर जिला प्रशाशन का बुलडोजर चला व अवैध निर्मित दुकानों को जमींदोज़ भी कर दिया

Related Articles

Back to top button