मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

भगवान पर चढ़ाने वाले फूल बन रहे जानवरो का चारा

भगवान पर चढ़ाने वाले फूल बन रहे जानवरो का चारा

लखनऊ – लॉक डाउन के चलते उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मलिहाबाद सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में फूलों की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। लॉकडाउन के कारण मंदिर बंद हैं, शादी विवाह समेत सभी आयोजनों पर रोक लगी है जिससे फूल खराब हो रहे हैं। कहीं पर भी इनकी बिक्री नहीं हो रही है। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। किसान गेंदा, ग्लैडिओलिस,रजनीगन्धा,गुलाब की बड़े पैमाने पर खेती करते हैं। लेकिन, कोरोना वायरस के कारण सब बेकार हो रहे हैं। एक तो प्रतिदिन मंदिरों में चढ़ावा के लिए फूल बंद हैं और दूसरे शादियां ठप हैं, जिससे सजावट का काम बंद है। किसानों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है, जिससे फूलों की खेती उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। खिले फूल बेकार हो रहे हैं। माल क्षेत्र स्थित कसमण्डी में फूल के किसान रमेश ने बताया की इस बार दुसरो की जमीन को भी किराये पर लेकर फ़ूलो की खेती को बढ़ाया था लेकिन lockdown ने सब उम्मीदों पर पानी फेर दिया और अब इन फूलो को जानवरो को खिलाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा इन फूलों को कचरे के ढेर में डाल रहे हैं या गायों को खिला रहे है । प्रदेश में फूलों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। प्रदेश में करीब एक हजार करोड़ का सालाना कारोबार होता है। इस समय मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारे समेत सभी धार्मिक स्थल बंद हैं जिसके कारण कोई धार्मिक आयोजन नहीं हो रहे हैं। शादी-विवाह समेत अन्य समारोह भी पूरी तरह बंद हैं। इन सबके कारण फूलों के व्यवसाय में करीब 1000 करोड का नुकसान हुआ है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ के NBRI में बन रहा हर्बल सेनेटाइजर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun