मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ- होली के लिए शुरू हुई स्पेशल बस सेवा

लखनऊ- होली के लिए शुरू हुई स्पेशल बस सेवा

लखनऊ-  होली का त्योहार इस साल 29 मार्च को मनाया जा रहा है। इससे पहले और बाद तक आम जनता को अतिरिक्त बसों की सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम उपलब्ध कराएगा। इसके लिए 10 दस दिन तक 25 मार्च से तीन अप्रैल के बीच प्रदेश भर में करीब तीन हजार बसें मुख्य मार्गों पर संचालित होंगी। इस दौरान अधिक से अधिक किलोमीटर बस संचालन और अधिक आय लाने वाले चालक-परिचालकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक की तरफ से लागू की गई है।

रोडवेज के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने बताया कि 10 दिन की अवधि के लिए प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी। इन ड्राइवरों और कंडक्टरों में संविदा के चालक-परिचालक भी शामिल होंगे। न्यूनतम नौ दिनों की ड्यूटी पर रोजाना 350 रुपये के हिसाब से 3150 रुपये का एकमुश्त भुगतान होगा।

रोडवेज प्रबंधन की तरफ से होली के त्योहार पर दस दिनों तक अतिरिक्त बसों के संचालन के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई हैं। इस दौरान डिपो के चालकों, परिचालकों, अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को कोई भी अवकाश, साप्ताहिक विश्राम, डीडीआर यानी डबल ड्यूटी पर एक दिन भी अवकाश नहीं मिलेगा

दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए पूर्वी क्षेत्र के स्थानों के लिए गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली क्षेत्र के संचालन का वर्तमान प्रतिबन्ध में ढिलाई दी गई है। दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होते हुए पूर्वी क्षेत्र के लिए अलीगढ़, गाजियाबाद, आगरा व इटावा क्षेत्र के लिए संचालन के वर्तमान प्रतिबन्ध को शिथिल किया गया है।

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए होली स्पेशल बसें शुरू हों गयी है।लेकिन इस दौरान लिए सभी बस अड्डों पर कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर के तमाम तरह की तैयारियां व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके अतिरिक्त बस अड्डों पर कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की जाएगी।

Share
अगला लेख → पंचायत चुनाव: चुनावी खर्च ना देने वालों की होगी जमानत ज़ब्त

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *