मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट,जाने क्या है रेट

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट,जाने क्या है रेट

लखनऊ- पिछले कुछ समय से सोने के दामों में गिरावट देखि जा रही है, लखनऊ में शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई. सोने के भाव में 200 रुपए की गिरावट हुई, वहीं चांदी 500 रुपए टूटी. शुक्रवार को लखनऊ में सोने का बेस रेट 46100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 47100 रुपए रहा, वहीँ चांदी का भाव 67000 रुपए रहा.

इससे पहले बुधवार को सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी देखने को मिली थी. इसके बाद गुरुवार को सोने का बेस भाव 46,300 रुपए रहा. 24 कैरट सोने का भाव 47,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था. एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 67,500 रुपए रहा. मंगलवार को भी लखनऊ के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव इतना ही था.

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है. इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है. 22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी की कीमत गुरुवार को 45800 रुपए रही, जो शुक्रवार को 200 रुपए टूटकर 45600 रही. वहीं 18 कैरट की गोल्ड ज्वैलरी जो गुरुवार को 41,700 रुपए थी, वो शुक्रवार को 41500 पर आ गई. इसी तरह गोल्ड ज्वेलरी के एक्सचेंज रेट की बात करें तो 22 कैरट के लिए 43600 और 18 कैरट के लिए 39500 रहे.

Share
अगला लेख → मुंबई- कोविड अस्पताल में आग से 10 लोगों की मौत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *