मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना के बढ़े मामले को लेकर सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

कोरोना के बढ़े मामले को लेकर सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

नई दिल्ली- दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है. शाम के करीब साढ़े 7 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2790 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 9 मरीजों की मौत हुई है.

बुधवार को 1,819 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 11 लोगों की मौत हुई थी. बता दें कि दिल्ली में कोरोना से अब तक 66,5220 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 6,43,686 लोग ठीक हो चुके हैं. यहां अब तक 11,036 लोगों की मौत हुई है. बढ़ते मामलो को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आठवीं कक्षा तक के स्कूल को बंद रखने का फैसला लिया है.

कोरोना के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है. बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

बैठक में दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड प्रबंधन और सीरोलॉजिकल सर्वे के साथ मौजूदा समय में कोरोना केस की मैपिंग की समीक्षा की जाएगी.

Share
अगला लेख → यूपी के मंत्री ने ममता बनर्जी को कहा ममता बानो

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *