मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा,देखें पूरी लिस्ट

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा,देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ- यूपी में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चूका है इसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए है,भाजपा ने 1600 जिला पंचायत वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. सूची में यूपी के सभी जिलों के प्रत्याशियों का नाम है.प्रदेश में कुल 3051 जिला पंचायत सदस्य पद हैं, जिनके लिए चार चरणों में चुनाव होने हैं.

पहले दो चरण के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हुई है. पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि हमारी सरकार ने जनता के लिए काम किया है. हम सरकार के चार साल की उपलब्धियों को लेकर जमीन पर पहुंचे हैं जिसपर लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. बीजेपी पंचायत से पार्लियामेंट तक का चुनाव जनता के शुभेच्छाओं से लड़ती है और हम जीतते हैं. इस चुनाव को भी जीतेंगे. पहले चरण के चुनाव के लिए 3 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वहीं दूसरे चरण के लिए 7 अप्रैल से शुरू होगा.

पहले चरण के लिए मतदान 15 अप्रैल को होगा, वहीं 19 अप्रैल को दूसरे चरण को चुनाव होगा. तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के लिए पार्टी के नेता फिर बैठेंगे. तीसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को और चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा. सभी चरणों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. मतगणना 2 मई को होगी. राजनीतिक दलों के लिए ये चुनाव खाास है क्योंकि इस चुनाव में प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी और AIMIM भी अपनी किस्मत आजमा रही है. वहीं बीजेपी अपनी तैयारियां मिशन 2022 को ध्यान में रखकर कर रही है.

Share
अगला लेख → अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड, एक अभियुक्त भारी मात्रा मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *