मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

COVID 19- यूपी में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

COVID 19- यूपी में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

लखनऊ- कोरोना कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए योगी सरकार राज्‍य के कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षण संस्‍थानों को 30 अप्रैल तक बंद ही रखने का फैसला लिया है. कोरोना के तय प्रोटोकॉल का पालन कर आवश्यकता पड़ने पर ही स्‍टाफ को बुलाए जाने और पहले से तय परीक्षाओं को कराने की छूट सरकार की ओर से दी जा रही है.

योगी सरकार की ओर से 30 अप्रैल तक सभी कक्षा 1 से 12 तक कोचिंग सेंटर, शिक्षण संस्‍थानों, प्राइवेट, निजी सभी बोर्डो के विद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया है. पिछला आदेश 15 अप्रैल तक का था, जिसको अब 15 दिन के लिए और बढ़ाया जा रहा है. शासन में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक बैठक में इस संबंध में फैसला लिया जा चुका है. जिसमें स्‍कूलों और कालेजों को बंद करने के लिए तारीख 30 अप्रैल की गयी है.

उच्‍च स्‍तरीय शिक्षण संस्‍थानों को खोलने को लेकर विचार किया जा रहा है मगर सूत्र बताते हैं कि उसमें भी कड़े प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे. प्रैक्टिकल व परीक्षाओं के आयोजन और अन्‍य आवश्‍यक कार्यों को लेकर ही छूट दी जाएगी. शनिवार देर रात जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने राजधानी लखनऊ के विद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों हेतु स्टाफ तथा ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन हेतु अध्यापको के आने की अनुमति दे दी गयी है

Share
अगला लेख → बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर की भर्ती, जाने कैसे करे आवेद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *