मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

के0जी0एम0यू0 और बलरामपुर चिकित्सालय बनेंगे डेडीकेटेड कोविड चिकित्सालय

के0जी0एम0यू0 और बलरामपुर चिकित्सालय बनेंगे डेडीकेटेड कोविड चिकित्सालय

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड मरीजों के बेहतर उपचार की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में चिकित्सा कर्मियों, कोविड बेड, दवाओं, मेडिकल उपकरणों तथा ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता हमेशी बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घण्टे में लखनऊ में 1,121 अतिरिक्त कोविड बेड उपलब्ध हो गये हैं। बेडों की संख्या में तेजी से वृद्धि करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ के के0जी0एम0यू0 तथा बलरामपुर चिकित्सालय को डेडीकेटेड कोविड चिकित्सालय बनाया जाए। उन्होंने एरा मेडिकल काॅलेज, टी0एस0 मिश्रा मेडिकल काॅलेज, इण्टीग्रल मेडिकल काॅलेज, मेयो मेडिकल काॅलेज तथा हिन्द मेडिकल काॅलेज को पूरी तरह डेडीकेटेड कोविड हाॅस्पिटल घोषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, लखनऊ के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास तथा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को बेड तथा एम्बुलेंस की संख्या में वृद्धि करने के लिए कारगर रणनीति तैयार करने के लिए निर्देशित किया है।

ऑक्सीजन की कमियों को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की अनवरत आपूर्ति बनाये रहने का आदेश दिया। मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले टैंकरों का मूवमेंट ट्रैक करते हुए यह सुनिश्चित कराया जाए कि ऑक्सीजन प्लाण्ट से गन्तव्य स्थल तक इन वाहनों का मूवमेंट कहीं भी बाधित न हो। इसके लिए परिवहन विभाग तथा पुलिस विभाग का भी आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मेडिकल ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति के सम्बन्ध में एक कण्ट्रोल रूम स्थापित किया जाए। इससे ऑक्सीजन की अनवरत उपलब्धता सुनिश्चित कराने में सुविधा होगी।

Share
अगला लेख → ममता बनर्जी अहंकारी,खुद को संविधान से ऊपर समझती हैं दीदी- प्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *