मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ओडिशा में 5 मई से 19 मई तक रहेगा लॉकडाउन

ओडिशा में 5 मई से 19 मई तक रहेगा लॉकडाउन

ओड़िसा- देश में कोरोना संक्रमण का आकड़ा 4 लाख के पार जा चूका है ऐसे में राज्य सरकार इससे बचाव के लिए लगातार प्रयास कर रही है,ओडिशा सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. यह लॉकडाउन 5 मई से 19 मई तक लगाया जाएगा.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने आज बताया कि ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 8,015 नए कोविड -19 नए मामले आए और 14 मौतों की मौत हुई. जबकि 5,634 लोग कोरोना से रिकवर हुए. इसके साथ संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,62,622 हो गई है, जिनमें से 3,91,048 केस रिकवर हुए हैं और 2,068 लगों को कोरोना से अपनी जान गंवानी पड़ी है. एक्टिव केस की संख्या 6,9453 है. राज्य सरकार ने अब तक कुल 1,01,80,678 टेस्ट किए जा चुके हैं.

ओडिशा सरकार ने पहले घोषणा की थी कि वह इस साल अप्रैल से जुलाई की अवधि के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत कोविड -19 ड्यूटी करने वाले हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स को इंसेंटिव देगी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 25 अप्रैल को राज्य के 18 से 44 वर्ष की आयु के सभी नागरिकों के लिए मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था कि राज्य सरकार इस टीकाकरण अभियान पर 2,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

Share
अगला लेख → स्पाइसजेट ने अपने कर्मचारियों का 50 प्रतिशत तक वेतन रोका

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *