मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

बड़ी जनसंख्या वाले देश में कुछ महीनो में सभी का वैक्सीनेशन संभव नहीं- अदार पूनावाला

बड़ी जनसंख्या वाले देश में कुछ महीनो में सभी का वैक्सीनेशन संभव नहीं- अदार पूनावाला

नई दिल्ली- देश इस वक्त कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में है. पिछले कई दिनों से रोज़ाना 4 हज़ार से ज्यादा कोरोना के मरीज़ों की जान जा रही है. यही वजह है कि वैक्सीन की मांग भी बढ़ने लगी है. कई राज्य सरकारें वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत बड़ी जनसंख्या वाला देश है और इतनी बड़ी आबादी का 2-3 महीने में वैक्सीनेशन करना मुमकिन नहीं है.

SII द्वारा जारी बयान में कहा गया, “हम दुनिया की दो सबसे बड़ी आबादी वाले देशों में से हैं, इतनी बड़ी जनसंख्या का टीकाकरण 2-3 महीने में पूरा नहीं किया जा सकता. इसमें कई तरह की चुनौतियां और कारक शामिल होते हैं. पूरी दुनिया के लोगों को टीका लगाने में 2-3 साल का वक्त लगेगा.”

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि पिछले साल हमारे पास वैक्सीन का बड़ा स्टॉक था और हमारी वैक्सीनेशन ड्राइव कामयाबी के साथ शुरू हुई. उस वक्त कोरोना के केस कम हो रहे थे और रिकॉर्ड स्तर पर गिर रहे थे. उस वक्त ज्यादातर लोग, जिनमें स्वास्थ्य से जुड़े एक्सपर्ट भी शामिल हैं, मान रहे थे कि देश में महामारी अब खत्म होने की कगार पर है.

उन्होंने कहा है कि जबकि उसी दौरान दुनिया के कई देश मुश्किल में थे और उन्हें मदद की ज़रूरत थी. उस दौरान हमारी सरकार ने जहां मुमकिन हो सका, मदद पहुंचाई. बयान में कहा गया है कि हमें ये बात समझना होगी कि इस महामारी की कोई ज्योग्राफी या राजनैतिक बाउंड्रीज़ नहीं है. हम तब तक सुरक्षित नहीं हैं, जबतक दुनिया में हर एक व्यक्ति इसे हराने के काबिल नहीं हो जाता.

सीरम की ओर से कहा गया है कि हमने 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना की डोज़ की डिलिवरी की है, बावजूद इसके कि हमें इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाज़त यूएस की फार्मा कंपनी को इजाज़त मिलने के दो महीने बाद मिली. अगर कुल डोज़ेज़ बनाने और डिलिवर करने पर नज़र डालें तो हम दुनिया में टॉप 3 में हैं. हम निर्माण को लगातार बढ़ा रहे हैं और भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं. हमें इस बात की भी उम्मीद है कि हम COVAX और अन्य देशों को इस साल के अंत तक वैक्सीन की डिलिवरी देना शुरू कर देंगे.

Share
अगला लेख → यूपी समेत कल उत्तर भारत के कई इलाकों में हो सकती है भारी बार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *