मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिहार सरकार का फैसला मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में बिहार की लड़कियों को मिलेगा 33% आरक्षण

बिहार सरकार का फैसला मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में बिहार की लड़कियों को मिलेगा 33% आरक्षण

पटना- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सूबे की बेटियों के लिए बड़ा एलान किया है. बच्चियों को उच्च शिक्षा की ओर आकर्षित करने लिए बिहार सरकार ने राज्य के सभी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में आरक्षण देने के एलान किया है. सरकारी एलान के अनुसार अब राज्य के सभी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहारी छात्राओं को 33% आरक्षण मिलेगा.

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंजीनियरिंग और मेडिकल विश्वविद्यालय स्थापित करने के संबंध में प्रस्तावित विधेयक का प्रेजेंटेशन दिया गया. इस दौरान विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कॉलेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

प्रेजेंटेशन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल विश्वविद्यालय स्थापित होने से इंजीनियरिंग कॉलेजों और मेडिकल काॅलेजों का बेहतर ढंग से प्रबंधन हो सकेगा. साथ ही कॉलेजों में अध्यापन कार्य को बेहतर ढंग से नियंत्रित भी किया जा सकेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में नामांकन में न्यूनतम एक तिहाई सीट छात्राओं के लिए आरक्षित की जाए. इससे छात्राओं की संख्या और बढ़ेगी. यह यूनिक चीज होगा. इससे छात्राएं उच्च और तकनीकी शिक्षा की ओर और ज्यादा प्रेरित होंगी.

Share
अगला लेख → बाबा रामदेव के बयान से नाराज काशी के ज्योतिषी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *