मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान

राजधानी लखनऊ में दो लड़कियों ने बदला धर्म,परिवार ने की पुलिस से शिकायत

राजधानी लखनऊ में दो लड़कियों ने बदला धर्म,परिवार ने की पुलिस से शिकायत

लखनऊ- यूपी की राजधानी में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. जहां परिवार की दो बेटियों ने पहले अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है और अब पूरे परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रही है. घर के अंदर पूजा पाठ नहीं करने दे रही हैं, मूर्तियों को तोड़ डाला है.मौजूदा समय में पुरे यूपी में धर्म परिवर्तन मामले की जाँच एटीएस कर रही है और कई बड़े रैकेट का खुलासा कर चुकी है.

लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में निषाद परिवार दहशत और गम में है. कुछ दिन पहले पति की मौत हो गई है. पति की मौत के बाद दोनों बेटियों ने कुछ मुस्लिम लड़कों के साथ मिलकर पूरे परिवार को धर्म परिवर्तन कराने का प्रेशर डाल रहीं है. छोटे भाई को जबरन नमाज पढ़वाया कुरान की आयतें पढ़वाईं. मां आरोप भी लगा रही है कि उनकी बेटियों को कुछ मुस्लिम लड़कों ने अपने जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन कराया. लड़कियां अब तमन्ना और नाजिया बन चुकी हैं, घर में नमाज पढ़ती हैं. भाई को भी जबरन मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए प्रेशर डालती हैं मारती हैं. नमाज पढ़वाती है.

अब मामला लखनऊ के गोमतीनगर थाने पहुंचा है हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन एटीएस पूरे देश में जांच कर रही है तो शायद अब उसका रुख गोमतीनगर के इस घर की तरफ भी हो जाए.

धर्म परिवर्तन मामले में उमर गौतम और जहांगीर के मामले में जहां जांच के दायरे को देश से लेकर विदेश तक बढ़ाया गया है तो वहीं राजधानी लखनऊ में ही एक निषाद परिवार अपने ही घर की बेटियों से दहशत में है, क्योंकि वह उसी छत के नीचे रहती हैं. अपने छोटे भाई विनायक को जबरन नमाज पढ़आती हैं. अब पुलिस को कार्रवाई करना बाकी है. अब देखना होगा की तमन्ना और नाजिया के केस में मां और भाई को न्याय कैसे मिलता है. फिर उन्हें घर के अंदर पूजा करने और हिंदू रीति रिवाज के साथ रहने की पूरी आजादी कैसे मिलती है. जबकि बड़ी बेटी का निकाह हो चुका है. एक मुस्लिम युवक के साथ और दूसरी बेटी अपनी बहन के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन कर लिया है. अब पूरे परिवार को धर्मांतरण करने के लिए दबाव डाल रही हैं.

Share
अगला लेख → मुरादाबाद- ट्रेन से हुआ बच्चो का रेस्क्यू

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *