मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जुलाई में आने की उम्मीद

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जुलाई में आने की उम्मीद

लखनऊ – यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम जुलाई से पहले आने के आसार नहीं हैं। ग्रीन जोन वाले जिलों में मंगलवार से मूल्यांकन शुरू हुआ है। 17 मई तक लॉकडाउन के तृतीय चरण के बाद सभी 75 जिलों में हालात सामान्य हो जाएं, यह भी संभव नहीं दिख रहा।

इससे साफ है कि 17 मई के बाद भी सभी जिलों में पूरी तरह से मूल्यांकन शुरू नहीं होगा। सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की जो गाइडलाइन जारी की है उसमें सभी 1.46 लाख शिक्षकों के एकसाथ कॉपी जांचने की गुंजाइश नहीं है। हाईस्कूल और इंटर की 3.10 करोड़ कॉपियां जांचने में कम से कम 15 से 20 दिन लगना तय है। ऐसे में जून के पहले सप्ताह तक मूल्यांकन चला तो उसके एक महीने बाद यानि जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में ही परिणाम आ सकता है।

वैसे भी परिणाम बनाने का सारा काम दिल्ली में होता है। वहां के हालात नियंत्रण में नहीं है। इस सबका असर परिणाम पर पड़ेगा। शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी के अनुसार मौजूदा हालात देखते हुए लगता है कि बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जुलाई से पहले नहीं आएगा।

Share
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *