Breaking-News

ELECTION COMMISION प्रेस वार्ता थोड़ी देर में हो सकता विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली- भारत के पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में साल 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. भारतीय निर्वाचन आयोग इन राज्यों में चुनावों की तारीखों का शनिवार दोपहर ऐलान करेगा. फिलहाल, केवल पंजाब को छोड़कर अन्य चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी.

भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दोपहर को राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की है. आयोग की तरफ से जारी आमंत्रण में कोरोना वायरस संबंधी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है. उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा, जबकि अन्य चार राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में विभिन्न तिथियों पर समाप्त हो रहा है.

Related Articles

Back to top button