मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

अम्बेडकरनगर नगर पंचायत अध्यक्ष का हुआ शपथ ग्रहण

अम्बेडकरनगर नगर पंचायत अध्यक्ष का हुआ शपथ ग्रहण

अम्बेडकरनगर – अंबेडकर नगर जिले के नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में नवनिर्वाचित भाजपा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता शामिल हुए शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी टांडा दयाशंकर पाठक में निर्वाचित अध्यक्ष और 17 सदस्यों को शपथ दिलवाई।

खराब मौसम आंधी तूफान और बारिश के कारण आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी बाधा पहुंचने के बावजूद हजारों की संख्या में लोगों का ताँता लगा रहा। मुख्य अतिथि मनीष गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहाकि इस जीत से निश्चित ही ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेंगी और प्रदेश व देश में जो भी योजनाएं चल रही हैं वे सब यहाँ लागू होंगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनकी जीत के बाद नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है और बिना किसी भेदभाव के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी की योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा साथ ही स्वछता कायम करना उनका प्रमुख कार्य होगा।

Share
अगला लेख → गाड़ी मालिकों को योगी सरकार का तोहफा 5 साल के सभी ट्रैफिक चाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *