मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

हरिद्वार – गंगा में डूबे भरवारी के पांच युवक,चार मिले, एक लापता

हरिद्वार – गंगा में डूबे भरवारी के पांच युवक,चार मिले, एक लापता

कौशाम्बी – यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे से हरिद्वार के कलियर शरीफ में साबिर पिया की दरगाह में जियारत करने गए पांच युवक शनिवार को एक नहर में डूब गए।डूब रहे चार युवकों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बचा लिया है, जबकि एक युवक की खोजबीन जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए और परिजन शनिवार की शाम को हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के वार्ड नंबर 23 एपीजे अब्दुल कलाम नगर निवासी मैसर अली उर्फ मोनू (21) पुत्र हसमत उल्ला अपने साथी मो. शमी उर्फ सोनू (18), मो. फैजुर्हमान उर्फ राजू (26), शादाब (17) पुत्र पप्पू और अदनान (17) पुत्र महबूब आलम निवासी प्रयागराज के साथ हरिद्वार के कलियर शरीफ जियारत करने गया था। शनिवार को सभी कलियर शरीफ के साबिर पिया की दरगाह पहुंचे। जियारत करने से पहले पांचों बगल से गुजरी नहर में नहाने पहुंच गए। गहरे पानी में चले जाने से मैसर अली पानी की तेज धारा बह गया। मैसर को बचाने के चक्कर में सभी लोग डूबने लगे। शोर मचने पर स्थानीय लोगों ने मो. शमी, अदनान, मो.फैजुर्हमान, शादाब को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन मैसर का नहर में पता नहीं चला। मैसर की खोजबीन की जा रही है। शनिवार दोपहर बाद इसकी खबर भरवारी आई तो मैसर के परिजनों में हाहाकार मच गया। मैसर व उसके साथियों के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। मैसर के साथियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कलियर शरीफ में नहर में डूबे मैसर का अता-पता नहीं चल रहा है। हरिद्वार प्रशासन मैसर की खोजबीन कर रहा है। मैसर की एक माह पहले ही 18 मई को उसकी शादी हुई थी। हादसे की खबर जैसे ही आई। मैसर की पत्नी घर में बेसुध हो गई। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।

Share
अगला लेख → नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हुआ मजबूत - नन्द गोपाल नंदी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *