मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हुआ मजबूत – नन्द गोपाल नंदी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हुआ मजबूत – नन्द गोपाल नंदी

कौशाम्बी – देश में पीएम मोदी के सेवा,शुसासन और गरीब कल्याण के 9 साल पूरे होने पर कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के भरवारी कस्बे में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन भाजपा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शामिल हुए,व्यापारी सम्मेलन के आयोजक बिहार के राज्य सभा सदस्य शंभू शरण पटेल,भाजपा सांसद विनोद सोनकर सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्यापारी सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के 9 साल के सुशासन और सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।नेताओं ने पीएम मोदी को तीसरी बार हैट्रिक लगाते हुए पीएम बनने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मोदी और योगी सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का बखान किया,नंदी ने व्यापारियों के हित में सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों के बारे ने बताते हुए कहा कि मोदी और योगी की सरकार ने व्यापारियों के हित में अनेकों कार्य किए है।

मंत्री नंदी ने देश और विदेश में पीएम मोदी की उपलब्धियों के चलते ही देश का नाम रोशन हुआ है।पुलवामा अटैक,दिल्ली बम ब्लास्ट,मुंबई बम ब्लास्ट से देश वासियों को जो नुकसान हुआ है उसे पीएम मोदी ने ही संभाला है,आज देश मोदी जी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है।

मंत्री नंदी ने कहा कि 2014  के पहले देश में आतंकी हमले होते थे और 2023 में देश विकास की बात करता है और विकास की राह देखता है।

Share
अगला लेख → यूपी को मिलेगी गर्मी से रहत 24 घंटे में 22 जिलों में हो सकती…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *