मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी को मिलेगी गर्मी से रहत 24 घंटे में 22 जिलों में हो सकती है बारिश

यूपी को मिलेगी गर्मी से रहत 24 घंटे में 22 जिलों में हो सकती है बारिश

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में जल्दी मौसम बदलने वाला है। रविवार शाम से इसका असर शुरू होगा। चक्रवाती तूफान से 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कई इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात से आगे बढ़ चुका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को इस तूफान का असर पूरे उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार 20 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके में आसमानी बादल छाए रहेंगे। चक्रवाती तूफान का असर नजर नहीं आएगा।

जल्द उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक भी देखने को मिलेगी। फिलहाल मानसून दक्षिण पश्चिम पूर्व बिहार के पास ठहरा हुआ है। आगे बढ़ने के लिए फिलहाल स्थिति अनुकूल नहीं है। 2 से 3 दिनों में इसके बदलने का पूर्वानुमान जताया गया है। जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ केंद्रित है जिसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शनिवार को कई जिलों में गर्मी का लहर बना रहेगा।

Share
अगला लेख → अवैध संबंध बनाया या पार्टनर से तलाक लिया तो चली जाएगी नौकरी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *