मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत,जानें मौसम विभाग ने क्या की भविष्यवाणी

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत,जानें मौसम विभाग ने क्या की भविष्यवाणी

लखनऊ – उत्तर भारत गर्मी की चपेट में है. ऐसे में गर्मी से राहत को लेकर बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है. विभाग ने बताया कि पिछले साल की बात करें तो मार्च और अप्रैल में जितने भी जिस पश्चिमी विक्षोभ रहे थे, सब ऊपर से निकल गए थे सिर्फ कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में प्रभाव रहा था. इस साल फरवरी में भी ऐसा ही रहा. मई के महीने में एक्टिविटी होती रही मध्य भारत के क्षेत्रों में तो मौसम सुहाना रहा, लेकिन पूर्वी भारत में कोई एक्टिविटी नहीं थी. जिसकी वजह से तापमान बढ़ा रहा.

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का सितम लोगो की परेशानी का सबब बना हुआ है बढ़ती गर्मी और चल रही लू को लेकर मुख्यम्नत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की और अधिकारीयों को निर्देश दिए की आमजन को इससे बचने के उचित प्रबंध किये जाये पिने का पानी और बीमार होने की दशा में उचित स्वस्थ व्यवस्था रहनी चाहिए

बिहार, झारखंड,छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 हफ्ते से ज्यादा दिनों से हीटवेव आ रही है, लेकिन अब राहत मिलने की उम्मीद है. सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाया गया कि पश्चिम बंगाल के पास एक बादलों का पैच देखा जा रहा है. विभाग ने कहा कि हमारा अनुमान है कि आज से पश्चिम बंगाल में हीटवेव नहीं रहेगी, आंध्र प्रदेश में भी नहीं रहेगी. बिहार में यही बादलों का पैच आने वाला है. आज (19 जून) बिहार के कुछ इलाकों में भी लू को लेकर रेड अलर्ट है लेकिन कल के बाद से लू खत्म हो जाएगी.

दिल्ली में बारिश का कारण बिपरजॉय साइक्लोन के जाने के बाद का कुछ अवशेष है. अरेबियन महासागर से बहुत ज्यादा मॉइश्चर आ रहा है, जिसकी वजह से कल राजस्थान में 20 सेंटीमीटर बारिश हुई थी. ऐसे में आज भी अनुमान है कि राजस्थान में 20 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है. मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले 3-4 दिनों के बाद पूर्वांचल और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश भी देखने को मिल सकती है.

Share
अगला लेख → किस दिन करे कौन से वृक्ष की पूजा,लोग इस जानकारी से है अनजान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *