मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लॉकडाउन खुलने के इंतज़ार में पान का किसान

लॉकडाउन खुलने के इंतज़ार में पान का किसान

लखनऊ – लॉकडाउन की वजह से काम धंधा ठप हो गया है। इसके अलावा किसान भी बेहाल है। गेहूं-धान के किसानों को तो सरकारी मदद और मुआवजा भी मिल जाता है, लेकिन व्यवसायिक खेती करने वालों की दशा बेहद बुरा है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में पान के किसान हैं, जो परंपरागत खेती के अलावा व्यावसायिक खेती करते हैं। नवाबों के शहर लखनऊ के लोगों की नवाबियत में चार चांद लगा देने वाले पान की आज कौड़ियों में भी कीमत नहीं बची। कोरोनो और लॉक डाउन के चलते पान का व्यापार पूरी तरह ठप है। पान सड़ रहा है या फिर मुरझा रहा है। रोजाना होने वाली पान की बिक्री पूरी तरह से ठप हो गई है। कोई ख़रीदार न होने की वजह से पान फेकना पड़ रहा है, जिसके चलते,हर रोज भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पान के व्यापारियों की मानें तो मंडी न खुली होने की वजह से पान की सप्लाई बंद है, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

देेशभर मे अपने स्वाद से धमक जमाने वाले बांग्ला पान की खेती पर ,कोरोना का कहर टूट पड़ा है पान की खेती में लागत बहुत आती है सो कर्जा जुटाकर पान की खेती बोई गयी थी, लेकिन नवाबों के शहर लखनऊ के लोगों की नवाबियत में चार चांद लगा देने वाले पान की कीमत आज कौड़ियों बराबर भी नहीं बची। लॉक डाउन के चलते पान का व्यापार पूरी तरह  ठप है । पान खेतो में ही सड़ रहा है , मुरझा रहा है। रोजाना होने वाली पान की बिक्री पूरी तरह से ठप हो गई है ।होठों को लालिमा देना वाले बांग्ला पान की बड़ी खेप विदेशों में जाया करती थी, लेकिन इस बार ये पान देश में ही प्रेमियों तक नहीं पहुँच पा रहा है । यूपी के 21 जिलों में पान की खेती होती है, और इसका लगभग 250 करोड़ का कारोबार है। पान किसान चेतराम बताते है कि इस बार पान की खेती से रोटी भी नही मिलने वाली।

Share
अगला लेख → बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री का देश के नाम सन्देश

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *