Breaking-NewsUttar Pradesh

लखनऊ : मंत्री जी को पकड़नी थी ट्रेन, कार को पहुंचा दिया एस्केलेटर तक

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन पकड़नी थी इस दौरान उन्होंने लखनऊ स्टेशन पर अपनी कार को एस्केलेटर तक पहुँचकर ट्रेन पकड़ी यह देखकर वहाँ के यात्रियों से हड़कंप मच गया जबकि एस्केलेटर तक केवल पैदल ही यात्री जाते हैं हालाँकि कारण बताया गया है मंत्री जी को देरी हो रही थी और बारिश तेज़ हो रही थी इस वजह से कार रैंप पर चढ़ा दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा -अमृतसर पंजाब मेल से मंत्री को लखनऊ से बरेली जाना था वो चारबाग़ स्टेशन के प्लैटफ़ॉर्म नंबर 4 पर आती है ऐसे में मुख्य पोर्टिको आकर मंत्री जी अधिक पैदल चलना पड़े और मंत्री जी बारिश के चलते गाड़ी से नहीं उतरे इसके लिए कार को रेलवे के न्यायालय के सामने से बना दिव्यांग रैंप पर चढ़ाते हुए सीधा प्लेटफ़ार्म नंबर 1 सटे हुए एस्केलेटर तक ले जाया गया ऐसे में जैसे ही कार एस्केलेटर तक पहुँची यात्री देखकर सकपका गए और अफ़रातफ़री मच गई जब तक ट्रेन तब तक कार वहीं पर खड़ी रही जबकि नियम यह है कि एक्सीलेटर तक केवल पैदल यात्री ही जाते हैं।

Related Articles

Back to top button