मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
महिला श्रम भागीदारी 12% से बढ़कर 36% से ज्यादा, CM योगी ने साझा किए आंकड़े ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, रात में नूडल्स खाकर सोया था परिवार राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला

कांग्रेंस ने बनाया प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का खास प्लान , पांच सीटो पर तैयारियां की शुरू

कांग्रेंस ने बनाया प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का खास प्लान , पांच सीटो पर तैयारियां की शुरू

कांग्रेस पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव 2024 बेहद अहम होने वाला है. 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी इस बार पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहती है. इसीलिए हाल ही में पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जनाधार वाले व्यक्ति अजय राय को जिम्मेदारी दी है, जो पार्टी संगठन में नई जान फूंक सकते हैं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सकते हैं। यहीं नहीं यूपी कांग्रेस पार्टी अपने शीर्ष नेताओं को उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ाने के लिए मंथन कर रही है.

यूपी कांग्रेस पार्टी में नए बदलाव के बाद जिम्मेदार इस बार पूरी तैयारी के साथ गांधी परिवार को यूपी से मैदान में उतारने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जिसके बाद राहुल गांधी के एक बार फिर से अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है, वहीं प्रियंका गांधी के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है, हालांकि अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा.

कौन कहा से लड़ सकता है चुनाव

जब अजय राय ने पदभार ग्रहण किया तो उन्होंने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही और कहा कि अमेठी के कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि वह आएं, उन्होंने सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है. प्रियंका गांधी के लिए सीटों पर मंथन शुरू हो गया है, पहली प्राथमिकता वाराणसी को दी जा रही है, वहीं वाराणसी के अलावा प्रयागराज और फूलपुर जैसी सीटों पर भी पार्टी ने मंथन शुरू कर दिया है.

Share
अगला लेख → Lucknow News : गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज में हुआ भ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *