मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

UP: राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने से पहले मुस्लिम किन्नर ने हिंदू धर्म में की घर वापसी , निर्माण पूरा होने के बाद पूजा अर्चना करने जाएगी

UP: राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने से पहले मुस्लिम किन्नर ने हिंदू धर्म में की घर वापसी , निर्माण पूरा होने के बाद पूजा अर्चना करने जाएगी

मुजफ्फरनगर: मुस्लिम समाज की एक किन्नर ने सनातन धर्म से प्रभावित होकर मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित स्वामी यशवीर महाराज के योग साधना केंद्र आश्रम में विधि विधान से हिंदू धर्म में घर वापसी कर ली है। हिंदू धर्म में घर वापसी करने वाली मेरठ निवासी किन्नर किरण चौधरी का कहना है कि जहां नरेंद्र मोदी जैसे भारत के प्रधानमंत्री हो और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हो तो उसे देश में जय श्री राम का नारा और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्यों नहीं होगा। किन्नर किरण चौधरी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चल रहा है और जल्दी ही राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हो जाएगा इसीलिए उसने राम मंदिर के निर्माण पूर्ण होने से पहले अपने सनातन धर्म में घर वापसी की है और राम मंदिर का निर्माण पूरा होने पर वह अयोध्या जाकर राम मंदिर में अपने भारत राष्ट्र के कल्याण के लिए पूजा प्रार्थना करेगी।

बता दे की मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना केंद्र आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर जी महाराज पिछले 2 वर्षों में लगभग 500 से ज्यादा इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों का हिंदू धर्म में घर वापसी कर चुके हैं। स्वामी यशवीर महाराज समय-समय पर ऐसे परिवारों के घर वापसी कर चुके हैं जो पहले हिंदू थे लेकिन मुगल काल के दौरान जबरन उनके धर्म परिवर्तन कराया गया और जब से भारत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तो इन लोगों ने सनातन धर्म से प्रभावित होकर पुणे अपने हिंदू धर्म में घर वापसी की है। आज सोमवार सुबह भी स्वामी यशवीर महाराज ने मेरठ निवासी फीमेल किन्नर जो मुस्लिम समाज से आती है और जिसका नाम पहले शमी था आज उसे किन्नर का गंगाजल से शुद्धिकरण कर जनेऊ धारण करते हुए गायत्री मंत्र चरण के बाद हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई है। हिंदू धर्म में घर वापसी करने वाली मुस्लिम किन्नर शमी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मेरठ की रहने वाली है और मुस्लिम समाज से आती है। शमी बताती है कि मुस्लिम समाज में कई तरह की बुराइयां है जैसे तीन तलाक हलाला , और सबसे ज्यादा मुस्लिम समाज में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है इसलिए उसने अपनी स्वेच्छा से हिंदू धर्म में वापसी की है क्योंकि हिंदू धर्म सबसे पहले और पुराना धर्म है और इस धर्म में महिलाओं को बहुत सम्मान मिलता है साथ ही इतने सारे देवी देवता है जिनकी सभी पूजा अर्चना करते हैं दीपावली होली रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार है।

जिन्हे बड़ी खुशियों के साथ मनाया जाता है। सनातन धर्म में कई पवित्र स्थान है। इस्लाम धर्म को मानने वाले भी पहले हिंदू धर्म से ही आते थे मैं और मेरे पूर्वज भी कभी हिंदू हुआ करते थे इसलिए मैंने अपने पहले धर्म हिंदू धर्म में अपनी स्वेच्छा अपनी मर्जी से घर वापसी की है। हिंदू धर्म में घर वापसी करने वाली किन्नर शमी ने अयोध्या में नवनिर्माण श्री राम मंदिर को लेकर कहा कि वहां पहले से ही श्री राम लाल का मंदिर था और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है जो बहुत जल्दी पूरा हो जाएगा मैं चाहती हूं कि राम मंदिर निर्माण के बाद में एक हिंदू किन्नर बनकर वहां पूजा अर्चना करने के लिए जाऊं इसीलिए मैंने हिंदू धर्म में घर वापसी की है जय श्री राम राधे श्याम

Share This
अगला लेख → Raksha Bandhan 2023 : भ्रम में न रहें रक्षाबंधन का महापर्व 3…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun